बस्तर दशहरा पर्व पर परिक्रमा करते रथ के नीचे आया ग्रामीण मौके पर हुई मौत

22 अक्टूबर 2026

जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अंतिम चरण में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव के माहौल को शोक में बदल दिया।

बस्तर दशहरा पर्व पर परिक्रमा करते रथ के नीचे आया ग्रामीण मौके पर हुई मौत

जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अंतिम चरण में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव के माहौल को शोक में बदल दिया। बुधवार रात भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ परिक्रमा के समय रथ के नीचे आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण का पैर रथ के नीचे दबने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण पारंपरिक रस्म भीतर रैनी के दौरान रथ की परिक्रमा चल रही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। रथ के नीचे आने से एक ग्रामीण की जान चली गई, वहीं दूसरे ग्रामीण का पैर बुरी तरह दब गया। घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों ने घायल ग्रामीण को उपचार के लिए जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

आस्था और परंपरा के पर्व में दुःख और निराशा

बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं, आदिवासी संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। यह पर्व बस्तर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसमें स्थानीय देवी-देवताओं, पारंपरिक रस्मों और रथ परिक्रमा का विशेष महत्व है। दशहरा की विभिन्न रस्मों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होते हैं।

ऐसे में भीतर रैनी जैसी महत्वपूर्ण रस्म के दौरान हुए इस हादसे ने आयोजन की खुशियों के बीच दुख का माहौल पैदा कर दिया है। एक ग्रामीण की मौत से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं घायल ग्रामीण के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें