सुकमा (कांगेर लाइव)-जिस गांव की पहचान कभी नक्सलवाद के खौफ, बंदूकों की मौजूदगी और गोलियों की गूंज से जुड़ी रही, आज उसी गांव में दीपावली की रात पटाखों की आवाज सुनाई दी। जिस पूवर्ती गांव का नाम देशभर में कुख्यात नक्सली कमांडर हिड्मा के पैतृक गांव के रूप में चर्चित रहा, वहां इस बार दीपों की रोशनी के बीच बच्चों की खिलखिलाहट और ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।
जहां बंदूकों के साये में जिंदगी गुजरती थी, वहां अब दीपावली के पटाखों ने उत्सव का नया माहौल बना दिया। सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में मनाई गई यह दीपावली केवल एक त्योहार का आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर और लौटते सामाजिक विश्वास की एक प्रतीकात्मक तस्वीर बनकर सामने आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर प्रवास और नक्सलमुक्त बस्तर के संकल्प के बीच इस वर्ष की दीपावली पूवर्ती के लिए खास संदेश
लेकर आई। नक्सलवाद के प्रभाव के कारण लंबे समय तक सुर्खियों में रहे इस गांव में पुलिस और ग्रामीणों का एक साथ त्योहार मनाना इस बात का
दिवाली आपके आंगन' से घर-घर पहुंची खुशियां
सुकमा पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल निवा दुवड़ ते' और 'दिवाली आपके आंगन' अभियान के तहत इस विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों, आत्मसमर्पित नक्सलियों और सुरक्षा बलों के जवानों ने एक साथ भागीदारी की। पुलिस की ओर से महिलाओं को साड़ियां, पुरुषों को पारंपरिक लुंगी और बच्चों को मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस झूले की व्यवस्था भी की गई, जिसका नन्हे-मुन्नों ने जमकर आनंद लिया। शाम ढलते ही गांव का मुख्य चौराहा रोशनी से जगमगा उठा और आतिशबाजी के साथ दीपावली का उल्लास पूरे गांव में फैल गया। अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों के साथ बांटी खुशियां। पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिकी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी जगरगुंडा प्रभात पटेल तथा थाना प्रभारी जगरगुंडा परशुराम पैकरा विशेष रूप से मौजूद रहे। डीआरजी के जवानों ने भी ग्रामीणों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा विकास के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया। संकेत है कि दूरस्थ अंचलों में अब सामान्य जनजीवन और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिशें तेज हो रही हैं।
हिड़मा के गांव में बदली उत्सव की तस्वीर
पूवर्ती का नाम आते ही लंबे समय तक लोगों के जेहन में नक्सली गतिविधियों और हिंसा की तस्वीर उमरती रही। कुख्यात नक्सली कमांडर हिड्मा का गांव होने के कारण यह इलाका राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रहा। लेकिन इस बार गांव की पहचान का केंद्र बंदूक और बारूद नहीं, बल्कि दीपों की रोशनी, मिठाइयां और बच्चों की मुस्कान बनी। गांव के मुख्य चौराहे पर जब आतिशबाजी हुई तो पटाखों की गूंज में मानो बीते दौर की भयभीत कर देने वाली आवाजों से बिल्कुल अलग एक नई अनुभूति दी। ग्रामीणों के लिए यह दृश्य उत्सव के साथ बदलते माहौल का अनुभव कराने वाला रहा।
बंदूकों के साये से निकलकर सामान्य जीवन की ओर पूवर्ती
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ वल रहे अभियानों के बीच पूवर्ती में आयेजित यह दीपोत्सव एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देता है। किसी भी क्षेत्र में शांति की स्थापना का अर्थ केवल हिंसक गतिविधियों का कम होना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सामान्य उत्सवों, सामाजिक मेल-मिलाए शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की सुविधाओं का विस्तार भी है। पूवर्ती में पुलिस और ग्रामीणों का एक साथ दीपावली मनाना इसी व्यापक बदलाव की तस्वीर पेश करता है। इस बार पूवती में केवल घरों के आंगन हो रोशन नहीं हुए, बल्कि वर्षों से हिंसा और मय के बीच अपनी जिंदगी गुजारने वाले क्षेत्र के लोगों के लिए खुलियों के जाए अवसर भी दिखाई दिए। हिड़मा के गांव में दीपावली की रात जब पटाखे फूटे और बच्चे खिलखिलाए तो यह दृश्य अपने आप में बस्तर के बदलते सामाजिक परिवेश की कहानी कह गया।
नक्सलमुक्त के बाद आया बड़ा बदलाव
कमी गोलियों की गूंज से पहचाने जाने वाले पूवर्ती में अब पटाखों की आवाज सुनाई दे रही है। यह बदलाव केवल एक रात के दीपोत्सव से पूरा नहीं होगा, लेकिन शांति, विश्वास और विकास की दिशा में उठते कदमों के बीच यह दीपावली एक उम्मीद जरूर जगा गई कि बस्तर का भविष्य अच बंदूकों के साये में बहीं, बल्कि शिक्षा विकान और खुशियों की रोशनी में आगे बढ़े।