कुम्हारपारा स्थित माड़िन चौक में दर्दनाक सड़क हादसा

7 नवंबर 2026

इस हादसे ने एक बार फिर शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिया हैं।

कुम्हारपारा स्थित माड़िन चौक में दर्दनाक सड़क हादसा

जगदलपुर(kangerlive ): शहर के कुम्हारपारा स्थित माड़िन चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी सवार महिला और एक बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ मौजूद बच्ची के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान माड़िन चौक के पास तेज रफ्तार से आ रहे भारी वाहन ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्राला चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और आड़ावाल के करीब ट्राले को पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल देखा गया।

इस हादसे ने एक बार फिर शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी गति पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और हादसे के कारणों की जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
Prabhakar Prabhakar

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें