तोकापाल में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती, 16 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

1 नवंबर 2026

बाल विकास परियोजना तोकापाल के अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती ।

तोकापाल में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती, 16 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

जगदलपुर। जिले के समेकित बाल विकास परियोजना तोकापाल के अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और पालना क्रेश कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 2 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में संचालित पालना केंद्र के लिए एक पालना क्रेश कार्यकर्ता की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत सालेपाल के अंतर्गत तुमपानी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत टाहकापाल के अंतर्गत कोटवारपारा टाहकापाल आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका तथा ग्राम पंचायत बुरूंगपाल के अंतर्गत गुर्राम आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों की मूल निवासी महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पालना क्रेश कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

भर्ती प्रक्रिया में अनुभव रखने वाली महिलाओं के साथ-साथ विधवा, परित्यक्त एवं तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है। इससे संबंधित क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सकेगा और स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तों एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय तोकापाल, जनपद पंचायत कार्यालय तोकापाल तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।

वहीं, भर्ती की जानकारी अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से संबंधित ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 16 नवंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
Prabhakar Prabhakar

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें