दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप, जाना स्वास्थ्य का हाल

12 सितंबर 2026

महेश कश्यप ने कहा कि उनका समर्पण भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने किरण सिंह देव के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप, जाना स्वास्थ्य का हाल

जगदलपुर(कांगेर लाइव) - बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से छत्तीसगढ़ भवन में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले बस्तर संभाग के सांसदों ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर भी उनका कुशलक्षेम जाना था।


उल्लेखनीय है कि किरण सिंह देव जुलाई माह में सड़क हादसे में घायल हुए थे। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकीय सलाह पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार छत्तीसगढ़ भवन में बेड रेस्ट पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक लगातार उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।


सांसद महेश कश्यप ने कहा कि किरण सिंह देव स्वास्थ्य लाभ के दौरान बेड रेस्ट पर हैं, लेकिन संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण अब भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बीच भी प्रदेश अध्यक्ष फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं तथा संगठन की बैठकों, कार्यशालाओं और आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं।


महेश कश्यप ने कहा कि उनका समर्पण भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने किरण सिंह देव के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।


इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह, बलदेव मंडावी, कामदेव बघेल, वनवासी मौर्य एवं सतीश बाजपेयी उपस्थित रहे।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें