खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का आक्रोश, लोहंडीगुड़ा में फूंका पुतला

27 अक्टूबर 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में लोहंडीगुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्श

खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का आक्रोश, लोहंडीगुड़ा में फूंका पुतला

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में लोहंडीगुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा की और आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक निराशा के चलते अपना संयम खो रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति के परिवार और दिवंगत परिजनों को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने इस तरह की बयानबाजी को राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को अपने बयानों में संयम और शालीनता बनाए रखनी चाहिए। राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान विरोध में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, लोहंडीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, मंडल महामंत्री संबेंद्र सेठिया, मीडिया प्रभारी भरत कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवनंदन पैगंड, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय बघेल सहित लखन ठाकुर, जगदानंद गजभिए, मनीराम बेंजामिन, निरंजन बघेल, कमल सिंह, मनीष पोयम, बसंत बघेल, बुधराम यादव, उमेंद्र ठाकुर, सीबोराम हांदो, समलू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
Prabhakar Prabhakar

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें