अभावों को मात देकर सुदूर ग्रामीण के होनहारों ने रचा इतिहास

11 नवंबर 2026 3 दिन पहले

किसान परिवारों के बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

अभावों को मात देकर सुदूर ग्रामीण के होनहारों ने रचा इतिहास

सुकमा (कांगेर लाइव)- कभी मक्सलवाद, पिछड़ेपन और सीमित शैक्षणिक संसाधनों के लिए पहचाने जाने वाले सुकमा जिले की तस्वीर अब बदल रही है। यहां के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसान परिवारों के बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

संसाधनों के अभाव और कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए जिले के छह विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। इनमें दो विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश लिया, जबकि चार विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला

कोई बनेगा डॉक्टर तो कोई इंजीनियर, किसान परिवारों के बच्चों ने नीट और जेईई में हासिल की सफलता हासिल किया है। इन सफलताओं के पीछे जिला प्रशासन की निःशुल्क 'क्षितिज' कोचिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सुकमा जैसे दूरस्थ वनांचल में जहां बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, वहीं जिला प्रशासन की इस पहल ने स्थानीय प्रतिभाओं को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। इसका परिणाम है कि सामान्य किसान परिवारों से आने वाले इन बच्चों ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है। चिंगावरम निवासी छात्रा साक्षी माड़वी का चयन नीट के माध्यम से स्व. बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर में एमबीबीएस के लिए हुआ है। वहीं कोर्रा निवासी आशीष कुंजाम ने कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद कॉलेज, दंतेवाड़ा में प्रवेश प्राप्त किया है। आशीष के पिता का साया सिर से उठ चुका है और परिवार की आजीविका खेती-किसानी पर निर्भर है। इसके बावजूद उसने हौसला नहीं खोया। दोनों विद्यार्थियों ने डॉक्टर बनकर अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प जताया है।

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी सुकमा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सुनील कुमार का चयन सीएसआईटी रायपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है। मनीता नाग ने सीएसआईटी जगदलपुर में सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया है। वहीं गगन करतामी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा कृष्णा दिरदो ने कंप्यूटर साइंस एंड एआई में सीएसआईटी जगदलपुर में दाखिला हासिल किया है। इन विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी या संपन्न बड़े शहर या संपन्न परिवार की मोहताज नहीं मिलने की जरूरत होती है।

कलेक्टर ने मोबाइल भेंटकर बढ़ाया हौसला

मंगलवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर अमित कुमार ने सभी छह सफल विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सैमसंग मोबाइल फोन उपहार स्वरूप भेंट किए, ताकि उच्च शिक्षा के दौरान उन्हें तकनीकी संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े।

सपनों से वंचित न हो विद्यार्थी

कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि 'क्षितिज' कोचिंग का उद्देश्य जिले के अंतिम छोर पर रहने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। कोई भी होनहार विद्यार्थी केवल आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला प्रशासन युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा, परियोजना अधिकारी आशीष राम, पीपीआईए फेलो अर्कजा, सोनम सिंह एवं निराजित पांडे उपस्थित रहे।

सुकमा के लिए नई उम्मीद की किरण

छह विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महज व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि जिले की बदलती शैक्षणिक तस्वीर का संकेत है। कभी जहां उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बड़ी चुनौती मानी जाती थी, वहीं आज सुकमा के ग्रामीण बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। 'क्षितिज' कोचिंग से मिली इस सफलता ने जिले के सैकड़ों अन्य विद्यार्थियों के सामने भी यह विश्वास पैदा किया है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो सुकमा की प्रतिमाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें