जगदलपुर (कांगेर लाइव) - प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज जगदलपुर द्वारा“10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वास्थ्य एवं श्रेष्ठ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बस्तर संभाग की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजूषा दीदी द्वारा शिव मंदिर स्थल महादेवघाट में भगवान शिव के भक्तों, श्रद्धालुओं, कांवड यात्रियों, संस्कार स्कूल, भगत सिंह स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आमजनों एवं ग्रमीण क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों को नशे से मुक्त रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस कार्यक्रम से अनेक युवाओं तथा आम नगरिकों ने स्वयं को नशे से दूर रखने व श्रेष्ठ जीवन शैली अपनाने का संकल्प किया।
बस्तर संभाग की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजूषा दीदी ने कहा नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है। राजयोग, मेडिटेशन और सकारात्मक सोच से ही हम नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारा युवा नशा मुक्त होगा।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बी.के. सपना दीदी, बी.के. साईंलता दीदी ने लोगों को संबोधित किया तथा नशे से मुक्त रहने की प्रेरणाएँ दी तथा स्वस्थ सकारात्मक एवं श्रेष्ठ जीवन जीने के संदेश दिया।
बस्तर संभाग में विभिन्न्न स्थानों पर चलाये जा रहे “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” से अनेक स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आमजनों को नशा-मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।