जगदलपुर शहर के पौने दो करोड़ की उठाइगिरी में दो नाबालिग समेत चार हिरासत में

11 नवंबर 2026 3 दिन पहले

पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

जगदलपुर शहर के पौने दो करोड़ की उठाइगिरी में दो नाबालिग समेत चार हिरासत में

जगदलपुर (कांगेर लाइव)-दीपावली के दिन ग्राहक बनकर पहुंचे महिलाओं व बच्चों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लगभग पौने दो करोड़ के जेवरात पार कर दिया था। इसी मामले में कोतवाली पुलिस ने दो बच्चों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात की बरामदगी कर ली गई है, वहीं फरार कुछ आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दीपावली के दिन पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में दिए थे घटना को अजांम

गौरतलब है कि पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स शॉप में 7 नवंबर को हुई उठाइगिरी को अंजाम देते हुए लगभग पौने दो करोड़ के जेवरात पार कर दिए थे। सीसीटीवी फूटेज से इस बात का खुलासा हुआ था कि घटना को आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने बच्चों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। बड़ी घटना की ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद संदिग्धों और स्कॉर्पियो की पहचान की गई, जिससे वह दुकान पहुंचे थे, वाहन को ट्रेक करने के बाद पुलिस आरोपियों के गांव रायकोट पथरेली उड़‌वा तक पहुंची। इसी मामले की पड़ताल के दौरान रायकोट के

दो बच्चे सहित चार लोग हिरासम में

दुकान संचालक ने 1200 ग्राम सोने के जेवरात पार किए जाने की शिकायत की थी, पुलिस ने C एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। स्कॉर्पियो को ट्रैक करने के बाद पुलिस आरोपियों के गांव तक पहुंची। रायकोट के जंगल में छिपे हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुखनंदन सिंह राठौर एएसपी, बस्तर।

जंगल से 4 संदेहियों के साथ ही स्कार्पियो व एक आटो भी जब्त की है।

ऐसे दिया था घटना को अजांम : उठाइगिरी की घटना 7 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे की है। उस समय दुकान में दीपावली की खरीददारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी दौरान मोती ज्वेलर्स में एक महिला दुकान में आई उसने पहले आसपास नजर दौड़ाई और फिर मौका मिलते ही सोने के झुमकों से भरा डिब्बा उठा लिया इसके बाद उसने डिब्बा अपने साथ आई बच्ची को पकड़ा दिया,

डिब्बा गायब होने का पता लगते ही खंगाले सीसीटीवी

जेवरात से भरे पेटी के गायब होने का पता काफी समय बाद दुकान संचालक को लगा। काफी ढूंढने के बाद दुकान में सोने का डिब्बा नहीं मिला तो संचालकों ने उसकी तलाश शुरू की और पत्ता नहीं लगने पर दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। फुटेज में महिला की पूरी गतिविधि सामने आई इसमें वह पहले आसपास देखती है और फिर झुमकों से भरा डिब्बा उठाकर बच्ची को देती नजर आ रही है।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें