खड़ीबहार में आयोजित गौरा-गौरी पूजन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 नवंबर 2026 3 दिन पहले

आस्था और परंपरा का संगम : गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए खड़ीबहार में होती है गौरा-गौरी की पूजा

खड़ीबहार में आयोजित गौरा-गौरी पूजन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारायणपुर (कांगेर लाइव)-छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पारंपरिक आस्था में गौरा-गौरी पूजा का विशेष स्थान है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं, बल्कि गांव की सुख-शांति, खुशहाली और सामूहिक एकता का प्रतीक भी है। इसी परंपरा को जीवंत रखते हुए नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र के खड़ीबहार में प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ गौरा-गौरी पूजा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर ग्रामीण भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर गांव और परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

खड़ीबहार में गौरा-गौरी उत्सव के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। ग्रामीण भगवान शिव और माता पार्वती को विवाह के बंधन में बांधने की पारंपरिक रस्म निभाते हैं। गांव के लोग स्वयं बाराती बनकर इस विवाह उत्सव में शामिल होते हैं। भजन-कीर्तन और पारंपरिक लोकगीतों परंपरा के अनुसार दीपावली के दिन दोपहर में तालाब से काली मिट्टी लाकर गौरा-गौरी की प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं। इसके बाद प्रतिमाओं का रंग-रोगन और आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। रातभर ग्रामीण पारंपरिक गीतों, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में जुटे रहते हैं। इस दौरान शिव-पार्वती के विवाह की रस्म पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ निभाई जाती है।

संस्कृति और परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का प्रयास

खड़ीबहार के अंजय ध्रुव बताते हैं कि गांव के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं को पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाते आ रहे हैं। गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सभी ग्रामवासी मिलकर करते हैं। उनकी कामना रहती है कि गांव में हमेशा सुख-शांति बनी रहे और हर परिवार समृद्ध हो। दीपावली के अवसर पर घर-घर दीप जलाए गए और बच्चों ने भी आतिशबाजी कर पर्व मिट्टी से प्रतिमा निर्माण, रातभर गूंजते हैं पारंपरिक गीत की खुशियां मनाई।

परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसके बाद विसर्जन और गोवर्धन पूजा के साथ दीपोत्सव का उल्लास आगे बढ़ता है। खड़ीबहार में आज भी यह परंपरा पूरे सामूहिक उत्साह के साथ निभाई जा रही है। बदलते समय के बीच लोकआस्था और संस्कृति को सहेजने का यह प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश भी देता है।

साझा:

बस, इतनी ही थी यह खबर।

आगे भेज दीजिए — बस्तर की खबर बस्तर तक पहुँचनी चाहिए।

ग्रुप में भेजिए
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

इसी सिलसिले में

संबंधित खबरें